Gonda News: उच्च प्राथमिक विद्यालय में कचरा प्रबंधन पर हुई कार्यशाला
गोंडा, अक्टूबर 22 -- Gonda News: गोण्डा। शिक्षा क्षेत्र परसपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में गुरुवार को इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत कचरा प्रबंधन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने समूह बनाकर कचरा प्रबंधन पर सामूहिक चर्चा की। बच्चों ने बताया कि कचरे को गीला और सूखा दो भागों में अलग-अलग रखना चाहिए। गीले कचरे से खाद बनती है और सूखे कचरे को रिसाइकिल किया जा सकता है। इस दौरान बच्चों ने विद्यालय परिसर को साफ रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने कचरा प्रबंधन पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि थ्री आर- रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल को अपनाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सकता है। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.