Gonda News: ई-रिक्शा में कार की टक्कर से सात घायल
गोंडा, अक्टूबर 2 -- Gonda News: परसपुर, संवादाता। थाना क्षेत्र के मोहना-डेहरास मार्ग पर बेकाबू कार की टक्कर से गोंडा जा रहे ई-रिक्शा पर सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों में चार महिलाएं शामिल हैं। सभी को सीएचसी व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ई-रिक्शा चालक रामबाबू की हालत गंभीर होने पर गोंडा के बाबू ईश्वर शरण मेडिकल कॉलेज से रेफर किए जाने के बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। नगर के चिंता पंडित पुरवा निवासी विनय कुमार मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने कार नंबर व उसके अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार कार चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार व ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.