गोंडा, अक्टूबर 9 -- राशन वितरण से पहले खाद्यान्न कम मिला Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। गरीबों को वितरण के लिए आए सरकारी राशन की कालाबाजारी का गंभीर मामला सामने आया है। रुपईडीह ब्लॉक के विशुनापुर बेलभरिया में ई-पॉस मशीन से वितरण शुरू होने से पहले ही राशन गायब मिला। जांच में 189 बोरी चावल और चार बोरी गेहूं कम मिलने पर कोटेदार राम चरन के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता दिलीप कुमार ने डीएम से शिकायत कर आरोप लगाया था कि कोटेदार राम चरन पुत्र सुरजू ने अक्तूबर का राशन गोदाम पहुंचने के बाद ही अवैध रूप से बेच दिया। डीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने दुकान का औचक निरीक्षण किया। उस समय कोटेदार अनुपस्थित था, जबकि उसका पुत्र राजमन मौजूद मिला। ई-पॉस मशीन के ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार दुकान में 249 बोरी चावल और ...