Gonda News: इमरजेंसी के बाहर गंदे पानी का जमाव, मरीज और डॉक्टर परेशान
गोंडा, सितम्बर 22 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर टैंक का गंदा पानी भरा रहने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से पानी जमा होने के कारण आसपास दुर्गंध बनी रहती है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। दुर्गंध के कारण उन्हें सांस लेने में भी परेशानी होती है। इमरजेंसी के बगल में पानी भरा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की भी आशंका है। इससे फाइलेरिया, मलेरिया समेत अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। अस्पताल में पहले से ही बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं, ऐसे में गंदे पानी का जलभराव उनकी परेशानी और बढ़ा रहा है। इमरजेंसी के सामने ही रेजीडेंट डॉक्टरों का हॉस्टल भी स्थित है। हॉस्टल से अस्पताल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.