Gonda News: इटियाथोक पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत तीन को दबोचा
गोंडा, सितम्बर 5 -- Gonda News: मेहनौन, संवाददाता। सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर युवक से 1.30 लाख रुपये चोरी करने के मामले में इटियाथोक पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से एक लाख 700 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शक्ति उर्फ शक्तिराम थाना खरगूपुर का हिस्ट्रीशीटर है। एएसपी अभिषेक दावच्या पुलिस के मुताबिक बैजपुर निवासी कफील अहमद दो सितंबर को अपनी बहन के ऑपरेशन के सिलसिले में गोंडा के एक निजी अस्पताल आए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात मोटे पथरकट और शक्ति से हुई। दोनों ने गांधी चबूतरा के पास सस्ते दाम में जमीन दिलाने का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर कफील 1.30 लाख रुपये लेकर उनके साथ गांधी चबूतरा पहुंचे, वहां दो अन्य व्यक्ति भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.