गोंडा, अगस्त 24 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। सोमवार को आसमान पर घने बादल की मौजूदगी और जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से राहत मिली। हालांकि, बदली और हल्की बारिश के बावजूद भी उमस का थोड़ा असर रहा। सोमवारको अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकार्ड किया गया जो कि रविवार के जैसा ही रहा जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार को जिले में बारिश टुकड़ों में बारिश देखी गई। मसलन जिस समय शहर व आसपास हल्की बारिश हुई ठीक उसी समय दूर दराज के क्षेत्रो में सिर्फ बादल छाए रहे। हांलाकि पिछले चार-पांच दिनों के दौरान रोज बारिश हो रही है। जिससे खेतों में नमी बनी हुई है। यह भी पढ़ें- अगले दो दिन जिले में छिटपुट बारिश के आसार पूरबा हवाओं और बदली से खेतों में नमी ठहरने की वजह मिल रही है। जिससे कम बारिश के बावजूद भी धान मक्का व गन्ने की फसलों क...