Gonda News: आशा कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग
गोंडा, नवम्बर 3 -- Gonda News: गोण्डा। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) ने आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन के दौरान दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग की है। मंगलवार को संगठन के जिलाध्यक्ष मुश्ताक अहमद और सचिव राजीव कुमार ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें ऐक्टू के प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही, देवानंद, राजेश सिंह, कमला गौतम और छात्र नेता मनीष व भानू पर दर्ज मुकदमे को निराधार बताया गया। संगठन ने एफआईआर निरस्त कर मजदूर नेताओं का उत्पीड़न रोकने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Badaun News: मुकदमा करो रद, दो बकाया भुगतान, आशा वर्कर्स ने उठाई आवाज यह भी पढ़ें- Maharajganj News: आशा कार्यकर्त्रियों ने मांगों को लेकर दिया धरना, बुलंद की आवाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.