Gonda News: आशा कार्यकर्ताओं ने मांगा 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन
गोंडा, अक्टूबर 27 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रही आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय और सुविधाओं को लेकर आवाज बुलंद की। मंगलवार को आशा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश (सीआईटीयू) की जिला इकाई ने सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से भेजा। यूनियन ने आशा संगिनियों के लिए 26 हजार और आशा कार्यकर्ताओं के लिए 22 हजार रुपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन की मांग की। साथ ही प्रोत्साहन राशि दोगुनी करने, राज्य बजट से निर्धारित मासिक भुगतान, जीवन बीमा और कैशलेस इलाज की सुविधा देने पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला, जिलाध्यक्ष ममता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अल्का श्रीवास्तव, साधना देवी, मंडल महामंत्री कविता सिंह और जिला संरक्षक प्रदीप तिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.