गोंडा, अक्टूबर 10 -- Gonda News: परसपुर। आशा कर्मचारी यूनियन की जिला इकाई के नेतृत्व में आशा कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र सीएचसी के अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ला को सौंपा। मांगपत्र में आशा कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय निर्धारित करने और संगनियों के मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगें उठाई गईं। जिलाध्यक्ष ममता तिवारी के नेतृत्व में दर्जनों आशा कर्मियों ने शासन से उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...