Gonda News: आशा कर्मचारी यूनियन ने अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
गोंडा, अक्टूबर 15 -- Gonda News: आशा कर्मचारी यूनियन ने अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन वजीरगंज। आशा कर्मचारी यूनियन की स्थानीय इकाई ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल को सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष नीलम सिंह व ब्लॉक महामंत्री विमला पाल ने सौंपे गए ज्ञापन की प्रमुख मांगों में आशा को न्यूनतम 18000 रुपये व आशा संगिनी को 26000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाए। सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड, एक्सरे व औषधियों की व्यवस्था कराई जाय। सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 62 वर्ष की जाय। पेंशन व फंड दिया जाय। यूपीएनआरएचएम की भर्ती में आशा संगिनी को 50 प्रतिशत कोटा दिया जाय सहित सात बिंदुओं का मांग पत्र सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.