Gonda News: आलू बीज पर एक हजार रुपये प्रति कुंतल मिलेगा अनुदान
गोंडा, अक्टूबर 26 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। रबी सीजन में आलू की खेती करने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। उद्यान विभाग के माध्यम से किसानों को आलू के बीज की खरीद पर प्रति कुंतल एक हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। जिले में आलू बीज की आपूर्ति बुधवार तक होने की उम्मीद है। जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा ने बताया कि जिले के लिए 136 कुंतल आलू बीज का आवंटन किया गया है। इसमें कुफरी ख्याति, कुफरी सिंदूरी और कुफरी बहार किस्मों के बीज शामिल। आलू का बीज पंतनगर स्थित कार्यालय से आएगा। किसानों को बीज 3630 रुपये प्रति कुंतल की दर से मिलेगा, जबकि एक हजार रुपये प्रति कुंतल अनुदान की राशि उनके बैंक खाते में ऑनलाइन भेजी जाएगी। जिले में करीब 7500 किसान पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.