गोंडा, अक्टूबर 28 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे के डीएवी कालेज में चल रहे आर्य समाज के तीन दिवसीय शताब्दी समारोह में बुधवार के मध्यान्ह युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। समारोह में पधारे वैद्विक विद्वानों ने युवा शक्ति के अन्दर चेतना जगाने का भरपूर प्रयास किया गया। सुबह की पाली में आर्य समाज मन्दिर के यज्ञशाला मे सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। कालेज के प्रबन्धक/ पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह भी मंगलवार समारोह में पहुंचे। उन्होंने समारोह के एक सौ वर्ष पूरे हो जाने पर बधाई देते हुए नवनिर्मित मन्दिर परिसर और यज्ञशाला का अवलोकन किया। वैदिक विद्वानों ने बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत किया। युवा शक्ति को संगठित और संस्कारित करने के लिए आचार्य श्रुति कीर्ति वेद रत्न ने कहा कि युवाओं की संगति श्रेष्ठ होनी चाहिए। सुसंगत युवा ही राष्ट्र को नई चे...