Gonda News: आपसी विवाद में वृद्ध मारपीट, मुकदमा दर्ज
गोंडा, जुलाई 14 -- Gonda News: तरबगंज। थाना क्षेत्र के घांचा शुक्लपुरवा गांव में आपसी विवाद को लेकर वृद्ध से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घांचा शुक्लपुरवा निवासी बृजेश कुमार ने तहरीर में आरोप लगाया कि बीते सोमवार शाम करीब 6 बजे गांव के जय प्रकाश उर्फ गुलशन, विनोद कुमार व प्रमोद कुमार तथा शेषदत्त ने उनके पिता चन्द्रभान शुक्ल को अपशब्द कहते हुए हाथ और लात से मारपीट की। मारपीट में चन्द्रभान को चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.