Gonda News: आपसी विवाद में मारपीट, बच्ची समेत तीन घायल
गोंडा, नवम्बर 7 -- Gonda News: मोतीगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में भूमि विवाद और आपसी रंजिश को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में पांच वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना नौबरा चहबचवा गांव की है। यहां खेत के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ने पांच वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दूसरा मामला मंगरावा गांव का है। यहां दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष तेज नारायण गुप्ता ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.