Gonda News: आपसी विवाद में महिला समेत पति की पिटाई, चार पर मुकदमा दर्ज।
गोंडा, अक्टूबर 6 -- Gonda News: धानेपुर (गोंडा) संवाददाता। आपसी विवाद को लेकर विपक्षियों ने दंपत्ति की पिटाई कर दी, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार पर मुकदमा दर्ज किया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के अलावल देवरिया बग्गी रोड की रहने वाली रीता पत्नी राधे के मुताबिक आपसी विवाद को लेकर उसके गांव निवासी विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उसके पति राधे बचाने पहुंचे तो आरोपितों ने उनकी भी पिटाई कर दी। मारपीट में पति के नाक और हाथ में चोटें आईं, जबकि उसके सिर पर चोट लगी है।पीड़िता ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके पति का मोबाइल भी गिरकर गायब हो गया। आरोप लगाया है कि आरोपित आए दिन परिवार को परेशान करते रहते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.