गोंडा, जुलाई 30 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरिया निवासिनी रेखा ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि बुधवार शाम पूर्व कहासुनी को लेकर गांव के खंटू सिंह राना ने सहन पर आकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़ लाठी डंडे से मारा-पीटा। यही नहीं दोबारा फिर मारने पीटने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...