Gonda News: आपराधिक मुकदमे में नामजद सफाईकर्मी निलंबित
गोंडा, अगस्त 13 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। आपराधिक मुकदमे में नामजद होने और बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले में डीपीआरओ जीडी जैन ने ग्राम पंचायत रुपईडीह के सफाईकर्मी विजयानन्द त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। थाना कौड़िया में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं, बीडीओ रूपईडीह की रिपोर्ट के अनुसार सफाईकर्मी एक अगस्त से बिना सूचना तैनाती ग्राम से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। आदेश में शासकीय कार्यों के निर्वहन में लापरवाही का भी उल्लेख किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार अर्द्ध वेतन के बराबर जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। उन्हें एडीओ पंचायत झंझरी से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत पंडरीकृपाल को जांच अधिकारी नामित करते हुए एक पक्ष में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.