Gonda News: आधार अपडेट करने को ले रहे अधिक पैसे
गोंडा, जुलाई 23 -- Gonda News: वजीरगंज, संवाददाता। ब्लाक परिसर में संचालित आधार कार्ड केंद्र पर कार्ड बनाने के लिए एक सौ रुपया तथा सुधार करवाने के लिए दो सौ रुपया धड़ल्ले से वसूला जा रहा। अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनभिज्ञ बने हुए हैं। एडीओ पंचायत सतीश तिवारी ने बताया कि आधारकार्ड बनाने व अपडेट के नाम पर की जा रही वसूली गलत है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। नियमों के मुताबिक आधार नामांकन निशुल्क है। उसे अपडेट कराने का 125 रुपए शुल्क निर्धारित है। किंतु यहां प्रशासन का नहीं केंद्र संचालक का नियम चलता है। आधार कार्ड बनवाने आई करनीपुर की सरिता रावत, गेडसर की मीरा यादव और भरहापारा के प्रदीप ने बताया कि उन्होंने आधार कार्ड बनाने के लिए 100 रुपये दिए हैं। वहीं, गौरिया की अरुणा गेडसर की मीरा यादव ने बताया कि उन्होंने आधारकार्ड अपडेट कराने के लिए द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.