गोंडा, जुलाई 6 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। आदर्श स्टेशन में शुमार स्थानीय स्टेशन पर अभी तक यात्रियों की सुविधा के लिए एसी वेटिंग रूम की सुविधा नहीं की गई है। इससे एसी का टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों को सामान्य वेटिंग रूम में बैठना पड़ता है। स्टेशन पर एसी वेटिंग रूम बनाए जाने की मांग कई बार यात्रियों ने रेलवे के अधिकारियों से निरीक्षण के दौरान की थी। इसके बावजूद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया और स्थिति जैसी की तैसी अभी भी बनी हुई है। गोरखपुर और लखनऊ स्टेशन के बीच में गोंडा महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है। इस स्टेशन पर कुछ गाड़ियों को छोड़ दिया जाए तो लगभग देश के विभिन्न स्थानों को जाने वाली सभी गाड़ियों का ठहराव दिया गया है। अधिकतर ट्रेनों के ठहराव होने के चलते दूर दराज की यात्रा के लिए मंडल के सभी जिलों के यात्री विभिन्न संसाधनों ...