गोंडा, सितम्बर 26 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले के आठ परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को जल्द अतिरिक्त कक्षा-कक्ष की सुविधा मिलेगी। समग्र शिक्षा के तहत वर्ष 2026-27 में प्रत्येक चयनित विद्यालय में एक-एक अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके लिए कुल 92.08 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पहली किस्त के रूप में 50 प्रतिशत यानी 46.04 लाख रुपये विद्यालय प्रबंध समितियों के खातों में भेज दिए गए हैं। परसपुर शिक्षा क्षेत्र के त्योरासी जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय पैगावापुर, प्राथमिक विद्यालय पहुवा व जूनियर हाईस्कूल बेलवा नोहर, झंझरी के प्राथमिक विद्यालय बेहड़ा चौबे, बभनजोत के प्राथमिक विद्यालय बड़काडीह, हलधरमऊ के जूनियर हाईस्कूल लोहसा और नवाबगंज के जूनियर हाईस्कूल दयालपुर में अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे। प्रत्येक क...