गोंडा, अक्टूबर 18 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। बिजली चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के मझारा गांव में आटा मिल में 64.32 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। अपर पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ के आदेश पर प्रवर्तन दल गोंडा के प्रभारी उपनिरीक्षक मोहम्मद शब्बीर के नेतृत्व में टीम ने जांच की। जांच में मझारा निवासी कन्हई लाल की आटा मिल में गड़बड़ी मिली। जांच में सामने आया कि डबल पोल पर लगे ट्रांसफार्मर से तीन कोर की केबल मीटर तक लाई गई थी, जबकि उसी ट्रांसफार्मर से दो कोर की तीन केबलें सीधे जोड़कर बाईपास लाइन से मिल को सप्लाई दी जा रही थी। इस तरह एलएमवी-6 औद्योगिक कनेक्शन में 64.32 किलोवाट की चोरी हो रही थी। टीम ने मौके पर कार्रवाई कर विद्युत अधिनियम क...