Gonda News: आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, तैयारियां पूरी
गोंडा, जुलाई 15 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। नगर में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की ऐतिहासिक एवं भव्य रथयात्रा गुरुवार को पूरे धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम 4:30 बजे नगर के विभिन्न मंदिरों से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के विग्रह आकर्षक ढंग से सजे रथों पर विराजमान होकर शोभायात्रा में शामिल होंगे। रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पौराणिक सकरौरा घाट पहुंचेगी, जहां महाआरती, पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इसके बाद सभी विग्रह पुनः अपने-अपने मंदिरों में स्थापित किए जाएंगे। रथयात्रा में ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: प्रभु जगन्नाथ की शोभायात्रा आज, दोपहर तीन बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.