Gonda News: आज दो घंटे बंद रहेगी बिजली, 220 केवी उपकेंद्र में काम
गोंडा, अक्टूबर 6 -- Gonda News: गोण्डा। जेल रोड स्थित 220 केवी उपकेंद्र में बुधवार को दो घंटे का शटडाउन रहेगा। 132 केवी मेन बस सेक्शन और दो में तकनीकी सुधार और हॉट-स्पॉट ठीक करने के लिए सुबह 6 से 8 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 220 केवी गोण्डा से निकलने वाले सभी 132 केवी और 33 केवी फीडर प्रभावित रहेंगे। इसमें आईटीपी कुंद्राही और 132 केवी बरुवाचक टीएसएस भी शामिल हैं। विभाग के अनुसार मनकापुर की आपूर्ति घाटमपुर और 400 केवी गोण्डा-मनकापुर लाइन से सामान्य रहेगी। वहीं नवाबगंज और प्रयागपुर की आपूर्ति बस्ती-भानपुर और बलरामपुर के माध्यम से सुचारू रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जरूरी कार्य पहले निपटा लें। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.