गोंडा, सितम्बर 1 -- Gonda News: नवाबगंज/वजीरगंज, हिटी। बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से क्षेत्र के विभिन्न गावों के लिए चयनित हुई 23 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को कस्बे के ब्रह्माकुमारीज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि भानु सिंह ने नियुक्ति पत्र का वितरण किया। वहीं, वजीरगंज ब्लॉक सभागार में भी पूर्व राज्यमंत्री रामबहादुर सिंह ने नियुक्ति पत्र बांटा। सीडीपीओ रमा सिंह ने चयनित सहायिकाओं को अतिथियों के हाथों नियुक्ति पत्र वितरित कराने के पश्चात बताया कि ब्लाक में लंबे समय से 24 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायिकाओं के पद रिक्त चल रहे थे। उन्होंने कहा कि सहायिकाएं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ समन्वय बनाकर केंद्रों की व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के साथ विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। इस मौक...