Gonda News: आंगनबाड़ी पर मुहैया कराएं सभी सुविधाएं: सीडीपीओ
गोंडा, अगस्त 13 -- Gonda News: रुपईडीह। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ बैठक कर विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा सीडीपीओ अंजना झा ने की। सीडीपीओ अंजना झा ने आंगनबाड़ी कार्यत्रियों से मातृ वंदना योजना का फॉर्म भरने, गर्भवती, धात्री व बच्चों का वजन करने, गृह भ्रमण, फेस कैप्चर, एफआरएसके बारे में जानकारी करते हुए सभी को नियमित तौर पर आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के निर्देश दिए। इसमें ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जितेंद्र श्रीवास्तव, सुपरवाइजर सुमित वर्मा, नीलू,सरिता वर्मा, किरन, दीपाली, कुसुम तिवारी, सुशील मौर्य, उमा, पूजा मौर्य, पूनम, अरुणा हंस, माधुरी, राजकुमारी, सीमा, कुमुदिनी, संध्या आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.