गोंडा, अगस्त 7 -- Gonda News: वजीरगंज। सीडीपीओ कार्यालय पर करदा और नगवा सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ सुपरवाइजर ज्योत्सना और बबली रावत ने बैठक की। सुपरवाइजरों ने बताया कि केंद्रों का संचालन के दौरान बच्चों को खेल के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया जाए जिससे उनकी सीखने में रुचि बढ़े। इस मौके पर नेहा सिंह, रूपा वर्मा, पूनम पाण्डेय, चूली सिंह, संगीता पाठक, मीरा देवी आदि मौजूद रहीं। बैठक में चेहरा प्रमाणीकरण, पोषाहार वितरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और संभव अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...