Gonda News: अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी एक्सरे जांच की सुविधा
गोंडा, अक्टूबर 30 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में अब मरीजों को 24 घंटे एक्सरे जांच की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी । इमरजेंसी में एक्सरे टेक्नीशियन के मौजूद नंबर पर उन्हें फोन कर बुलाया जाएगा। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने के निर्देश शुक्रवार को प्रधानाचार्य डा संतोष कुमार वर्मा ने दिए हैं। प्रधानाचार्य ने शुक्रवार को सेंट्रल पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे कक्ष, सीटी स्कैन कक्ष एवं अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य ने सभी प्रकार की रक्त संबंधी जांचों एवं हिस्टोपैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एक्स-रे विभाग के प्रभारी को एक्स-रे जांच की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध कराने तथा आपातकालीन कक्ष में सभी एक्स-रे टेक्नीशियनों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.