Gonda News: अस्पताल में जुकाम-बुखार और चर्म रोग के मरीजों की उमड़ी भीड़
गोंडा, अगस्त 3 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कालेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को खुला। सोमवार को इलाज कराने के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों का हुजूम दिखाई पड़ा। ओपीडी में सबसे ज्यादा जुकाम - बुखार व चर्मरोग के मरीज आए। चर्म रोग ओपीडी के बाहर तो काफी लंबी लाइन देखी गई।
मरीजों की भीड़ रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुलने के कारण सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। इसके बाद डाक्टरों के ओपीडी के बाहर भी खूब भीड़ देखी गई। पैथोलॉजी जांच के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भीलाइनों में लोग लगे रहे। एक्सरे रुम के बाहर तो पर्चा जमा करने के लिए मरीजों के बीच धक्का-मुक्की होती रही। कई महिला मरीजों में तो झड़प की स्थिति भी कई बार आई। आधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.