गोंडा, जुलाई 20 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कालेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की चार-चार मशीनें मौजूद हैं, लेकिन उन्हें चलाने के लिए एक भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। नतीजा यह है कि दो साल से मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। बाहर के डायग्नोस्टिक सेंटरों पर उन्हें मनमाना शुल्क देकर अल्ट्रासाउंड जांच कराना पड़ता है। अस्पताल के आरडीसी में एक और अस्पताल ब्लाक में तीन अल्ट्रासाउंड मशीनें लगी हैं। सभी मशीनें चालू हालत में हैं, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती न होने से ये मशीनें शोपीस बनकर रह गई हैं। इनमें दो मशीनें पोर्टेबल भी बताई जा रही हैं। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद दो साल से खाली पड़ा है। कई बार शासन को पत्र भेजकर डॉक्टर की मा...