Gonda News: अस्पताल गेट पर खोदा नाला, लगा भीषण जाम
गोंडा, जुलाई 6 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल के मुख्य द्वार पर सोमवार सुबह नाला खोद दिया गया, जिसके चलते दिन भर यातायात प्रभावित रहा। दिन में कई बार गेट एकदम जाम हो गया। गेट जाम होने के कारण फोरलेन पर भी जाम लग गया। कई बार स्थित यह हुई कि अस्पताल से लेकर बडगांव पुलिस चौकी तक और अस्पताल से दुखहरण नाथ मंदिर तक वाहनों की कतार देखने को मिली। दोपहर दो बजे के बाद लोगों को अस्पताल में भीड़ कम होने के बाद जाम से राहत मिल पाई। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल की बाउंड्री से सटाकर पांडेय तालाब तक एक नाला बनाया जा रहा है। सोमवार को गेट के आधे हिस्से तक नाला खोदे जाने के जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। रविवार को छुट्टी के बाद अस्पताल खुलने के कारण मरीजों की आमद अस्पताल में काफी बढ़ जाती है। अस्पताल आने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.