गोंडा, अक्टूबर 23 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। बाबू ईश्वर शरण जिला अस्पताल से संबद्ध मेडिकल कॉलेज के करीब ढाई सौ कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। दशहरा का त्योहार बीतने के बाद अब कर्मचारी दीपावली से पहले वेतन मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कर्मचारियों में वेतन भुगतान नहीं होने के कारण नाराजगी बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि त्योहारों के बीच वेतन नहीं मिलने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों को उम्मीद थी कि दशहरा से पहले उनके खाते में वेतन पहुंच जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब दीपावली नजदीक आने के साथ ही उनकी चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Dumka News: आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों का कार्य बहिष्कार त्योहार पर घर की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों के लिए सामान खरीदने और अन्य जरूरी खर्चों के लिए ...