गोंडा, अगस्त 31 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग एवं गश्त के दौरान अवैध पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस .32 बोर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रविवार को रात्रि दरोगा शुभांशु पाठक मय हमराह के साथ क्षेत्र में गश्त थे। ,संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध की रोकथाम के लिए भ्रमणशील थे। इसी दौरान सोनी गुमटी रेलवे ब्रिज के नीचे गोण्डा के पास संदिग्ध अवस्था में मिले एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अवैध पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ । पकड़े गए आरोपी की पहचान नितिन यादव पुत्र केशव राम यादव, निवासी पूरे पण्डित वृन्दावन मेहनौनी, थाना धानेपुर के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...