गोंडा, अक्टूबर 11 -- Gonda News: गोण्डा। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में मरीजों की जांच सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। लंबे समय से बंद अल्ट्रासाउंड जांच शुरू हुई तो अब सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई है। मशीन में खराबी आने से सीटी स्कैन जांच ठप हो गई है। इससे अस्पताल में जांच कराने पहुंच रहे मरीजों और उनके तीमारदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को उम्मीद रहती है कि उन्हें कम खर्च में जरूरी जांच की सुविधा मिल जाएगी, लेकिन मशीन खराब होने से उन्हें निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gonda News: अल्ट्रासाउंड चला तो बंद हो गई सीटी स्कैन मशीन, जांच ठप सीटी स्कैन की जरूरत वाले मरीज बाहर निजी सेंटरों पर करीब 800 रुपये खर्च कर जांच कराने को मजबूर हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरी...