गोंडा, जुलाई 31 -- Gonda News: वजीरगंज, संवाददाता। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोढियापारा जेठासी निवासिनी कुन्ना देवी पत्नी महंगू चौहान ने थाने पर तहरीर दी है कि गुरुवार शाम पूर्व कहासुनी व भूमि विवाद को लेकर  गांव के पवन चौहान,मोनू चौहान पत्नी दिनेश चौहान, अनोखा पुत्री मुनीजर चौहान, दीपक चौहान, ने सहन पर आकर अपशब्दो का प्रयोग करते हुए लाठी डंडे व ईंट से मारापीटा। बहू ज्योति पत्नी राजू चौहान बीचबराव कराने आई तो उन्हें भी मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरी ओर से ढोढियापारा जेठासी निवासी अनोखा पुत्री मुनीजर चौहान ने थाने पर तहरीर दी है कि गुरुवार शाम को पूर्व कहासुनी के विवाद को लेकर गांव के शिव पूजन, बलराम चौहान, सुमन पुत्री मंहगू चौहान ने सहन पर आकर अपशब्दो का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ लाठी डंडे से मारापीटा। दुबारा फिर ...