गोंडा, अगस्त 21 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कर्बला में शहादत देकर इस्लाम का परचम बुलंद करने वाले हजरत इमाम हुसैन की याद में गुरुवार की रात शहर में अलविदा हुसैन की सदाओं के बीच अय्यामे अज़ा (गम के दिन) का आखिरी जुलूस निकला। मातम और मजलिस के साथ जुलूस का समापन हो गया। शहर के इमाम बारगाह हुसैनिया में मजलिस के बाद जुलूस की शुरुआत हुई। मजलिस में मौलाना ने खिराज-ए-अकीदत पेश की। शहादत का बयान सुनकर अजादार जार-जार रोने लगे। इसके बाद अलविदा हुसैन की सदाओं के साथ जुलूस आगे बढ़ा। जुलूस में शामिल अजादार नौहाख्वानी और सीनाजनी करते चल रहे थे। जुलूस में बच्चों समेत बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की और नौहा-मातम किया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कर्बला के शहीदों को दी अश्कबार विदाई यह जुलूस फैजाबाद रोड होते हुए इमामबाड़ा मोहल्ला स्थित बनवारिया के इम...