गोंडा, अक्टूबर 7 -- Gonda News: नवाबगंज (गोंडा)। क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश से गोण्डा-अयोध्या हाईवे पर नंदिनी कालेज के पास इमली का पुराना पेड़ रोड पर गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। तेज हवाओं के चलते कई बिजली के खम्भे भी टूट गए। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कटी तिराहे से अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन कर उन्हें किशुनदासपुर की ओर भेजना शुरू किया। इससे कुछ समय तक वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद वन विभाग के वन दरोगा कमल सिंह अपने सहयोगियो और स्थानीय लोगो के सहयोग से पेड़ हटवा कर रोड खाली करने के प्रयास मे लगे है।33 केवीए के लाइन पर पेड़ गिरने से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति हुई ठप: आधी-पानी के दौरान नबासगज-तरबगज रोड पर प...