Gonda News: अब मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज पहनेंगे सफेद कुर्ता-पायजामा
गोंडा, अगस्त 21 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाले मरीज अब अस्पताल के सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आएंगे। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों के लिए ड्रेस की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके तहत मेडिकल कॉलेज को ड्रेस की पहली खेप की आपूर्ति भी मिल गई है। पहले चरण में लगभग 750 ड्रेस अस्पताल को उपलब्ध कराई गई हैं। योजना के तहत ऑपरेशन वाले मरीजों, आइसोलेशन व लावारिस मरीजों को यह ड्रेस पहनाई जाएगी। अभी तक मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाले मरीज सामान्य कपड़ों में ही वार्ड में रहते थे। चाहे आइसोलेशन के मरीज हो या फिर आपरेशन के। वहीं लावारिस मरीजों को बाहर के स्वयं सेवक कपड़ा देते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा । नई व्यवस्था लागू होने के बाद भर्ती मरीजों को अस्पताल की ओर से निर्धारित ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी। इससे वार्ड में मरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.