Gonda News: अफसर देखेंगे डिजिटल लाइब्रेरी की जमीनी हकीकत
गोंडा, अगस्त 30 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। ग्राम पंचायतों में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी की जमीनी हकीकत अब जांची जाएगी। निदेशक पंचायती राज के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग ने सभी खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को चयनित ग्राम पंचायतों की डिजिटल लाइब्रेरी का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान एनबीटी व अन्य प्रकाशकों की पुस्तकों, फर्नीचर की उपलब्धता और गुणवत्ता की जांच की जाएगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि लाइब्रेरी में प्रतिदिन कितने ग्रामीण पढ़ने के लिए पहुंच रहे हैं तथा पंचायत भवन की स्थिति और रंग-रोगन कैसा है। अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप पर निरीक्षण रिपोर्ट के साथ प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी की कम से कम पांच फोटो उपलब्ध करानी होंगी। यह भी पढ़ें- Gonda News: अफसर देखेंगे डिजिटल लाइब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.