गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों की अपार आईडी बनाने की प्रगति ने शिक्षा विभाग की तैयारियों की हकीकत सामने रखी है। 28 जुलाई तक जिले के 134 विद्यालयों की रिपोर्ट में करीब एक dozen विद्यालय ऐसे हैं जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी अब भी नॉट एप्लाइड श्रेणी में हैं। इसके पीछे आधार सत्यापन पूरा न होना और आधार संबंधी विवरण उपलब्ध न होना प्रमुख वजह बताई जा रही है। हालांकि, कई स्कूलों ने अधिकांश छात्रों की अपार आईडी तैयार कर ली है। विभागीय रिपोर्ट में जनता इंटर कॉलेज का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। यहां 1065 में से 966 छात्रों की अपार आईडी तैयार हो चुकी है। श्री बालक भगवान लघु माध्यमिक विद्यालय में 318 में 276, महमूद खान कॉन्वेंट स्कूल हरैया झूमन में 367 में 270, मदरसा अरबिया उस्मानिया इटियाथोक बाजार में ...