गोंडा, अगस्त 13 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों को लाभ दिए जाने का मामला सामने आया है। निन्दूरा गांव के नसीरुद्दीन और गयासुद्दीन ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से शिकायत कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत ने बताया जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मलनपुरवा निन्दूरा दो लोगों ने जिम्मेदारों की मिलीभगत से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले लिया। शिकायत के अनुसार, दोनों लाभार्थियों ने निन्दूरा में आवास बनवाने के बजाय पड़ोसी ग्रामसभा अमोढ़वा में निर्माण करा लिया। शिकायत के बाद क्षेत्रीय लेखपाल प्रभात कुमार ने मामले की जांच की। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि जांच में अनियमितता सामने आने पर लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।...