Gonda News: अतिवृष्टि में गिरे सागौन के पेड़ काटकर उठा ले गए
गोंडा, सितम्बर 30 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के परिषदीय विद्यालय बंधवा के परिसर में बीते दिनों प्राकृतिक आपदा में गिरे 20सागौन के पेड़ को ग्रामीण काट कर उठा ले गए। प्रधानाध्यापक राम नरेश ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि विद्यालय परिसर में सागौन के पेड़ लगे थे। 26 सितंबर को आए भीषण चक्रवात की चपेट से 20 पेड़ गिर गए। अज्ञात ग्रामीणों ने गिरे पेड़ों के साथ कुछ खड़े पेड़ भी काट कर उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.