गोंडा, अक्टूबर 10 -- Gonda News: गोण्डा। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में अग्रवाल नवयुवक संघ की ओर से आयोजित चार दिवसीय समारोह में शुक्रवार और शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। पोस्टर पेंटिंग, नृत्य, फैंसी ड्रेस, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, निबंध लेखन, शतरंज और मास्टर शेफ प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। रविवार को ध्वजारोहण के साथ अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी।आयोजन में संयोजक संजय अग्रवाल, अध्यक्ष चेतन अग्रवाल, महामंत्री विकास जैन, पवन अग्रवाल, अनिल मित्तल, अजय अग्रवाल, आयुष गोयल और हरीश केडिया का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: 2100 दीप जलाकर मनाया महाराजा अग्रसेन का जन्मोत्सव यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: अग्रसेन जयंती पर गूंजी डांडिया की थाप, डिस्को डांडिया नाइट ...