Gonda News: अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाएं कार्यकर्ता : तिवारी
गोंडा, अक्टूबर 10 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। कार्यकर्ता शोषित-वंचित वर्ग के लोगों तक पहुंचे और उनको सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दें और लाभान्वित कराएं। यह बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने तरबगंज मण्डल के बेलसर के ग्राम सभा नगदही डीहा में अनुसूचित जाति के लोगों भाई-बंधुओं से संवाद करते हुए कही। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की तथा उनके दुख-दर्द और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश भारती , मंडल महामंत्री देवदत्त तिवारी, अवधेश तिवारी, शक्ति कें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.