नई दिल्ली, जून 18 -- MCX Gold Silver Rates: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोने और चांदी के दाम जोरदार बिकवाली के चलते तेजी से नीचे आ गए। एमसीएक्स पर अगस्त महीने की डिलीवरी वाले सोने का भाव 1,573 रुपये यानी करीब 1% टूटकर 1,52,306 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पिछले बंद भाव 1,53,879 रुपये था। जबकि, जुलाई डिलीवरी वाली चांदी का भाव 3,807 रुपये यानी 1.51% की कमी के साथ 2,48,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। पिछले सत्र में यह 2,51,807 रुपये पर बंद हुई थी।तेजी से बढ़ी गिरावट शुरुआती कारोबार में MCX पर सोने का भाव 1,575 रुपये (1.02%) गिरकर 1,52,304 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर आ गया, जबकि चांदी का भाव 6,298 रुपये (2.5%) टूटकर 2,45,509 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गया।इंटरनेशनल मार्केट में उछला सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार ...