Gold Silver Rate Today 13 May: सोना 1000 रुपये से ज्यादा हुआ महंगा, चांदी एक झटके में 3 लाख के हुई पार
नई दिल्ली, मई 13 -- Gold Silver Rate Today 13 May: सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने की खबर के बाद आज दोनों धातुओं के भाव में भारी तेजी दर्ज की जा रही है। एमसीएक्स पर आज सोना 10000 रुपये से अधिक उछलकर 164497 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि, चांदी 22299 रुपये प्रति किलो की तूफानी तेजी के साथ 3 लाख रुपये के पार चली गई। बता दें मोदी सरकार ने सोने और चांदी के इंपोर्ट पर रातोंरात 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगा दिया है।इससे प्रभावी इंपोर्ट टैक्स 6% से बढ़कर 15% हो गया है। पीएम मोदी की एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद केंद्र सरकार कीमती धातुओं की विदेशी खरीद पर अंकुश लगाना चाहती है और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करना चाहता है। यह भी पढ़ें- गोल्ड ज्वैलरी खरीदने की मची होड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.