नई दिल्ली, मई 14 -- Gold Silver Rate Today 14 May: सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी गुरुवार 14 मई को गिरावट दर्ज की जा रही है। एक दिन पहले ही गोल्ड-सिल्वर के भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई थी। इसके बाद आज निवेशकों की मुनाफावसूली से कमोडिटी मार्केट में दबाव देखने को मिल रहा है। सरकार द्वारा सोना और चांदी पर आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर करीब 15% किए जाने के बाद बुधवार को दोनों धातुओं में तेज उछाल आया था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत 1.2% गिरकर Rs.2,96,213 प्रति किलो पर आ गई है, जबकि सोना 0.7% टूटकर Rs.1,61,027 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को सोना Rs.162250 और चांदी Rs.300500 पर बंद हुई थी। इस लिहाज से आज सोना 1223 रुपये सस्ता हुआ है। जबकि, चांदी के भाव में 4287 रुपये की गिरावट है। यह भी पढ़ें- पीएम ने कहा सोना नहीं खरी...