नई दिल्ली, जून 7 -- Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले एक हफ्ते में गिरावट देखने को मिली है। सोने का रेट बीते हफ्ता 2106 रुपये लुढ़क गया है। वहीं, चांदी की रेट 11250 रुपये बीते हफ्ता लुढ़क गया है। सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय से लगातार गिरावट देखने को मिली है।आज क्या है सोने का रेट? (Gold Price Today) इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट 154190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर शुक्रवार (5 जून 2026) को था। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 153573 रुपये प्रति ग्राम था। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 141238 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 115643 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 90201 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। बता दें, 2 जून को गोल्ड का रेट 156296 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यह भी पढ़ें-...