नई दिल्ली, जून 12 -- Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले 3 दिनों से आ रही गिरावट थम गई है। आज बुलियंस मार्केट में गोल्ड और सिल्वर का रेट बढ़ा हुआ है। हालांकि, आज की उछाल के बाद भी सोने का रेट 1.50 लाख रुपये के नीचे ही है। बता दें, इंडियन ज्लैवर्स बुलियंस एसोसिएशन की तरफ से आज दोपहर 12 बजे नई कीमतें जारी की गई हैं।सोने का रेट 2025 प्रति 10 ग्राम बढ़ा कल यानी गुरुवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 145584 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। जोकि आज शुक्रवार को 147609 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार के मुकाबले आज सोने का रेट 2025 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है।23 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट? इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का रेट आज 147018 रुपये प्रति 10...