नई दिल्ली, जुलाई 11 -- Gold Silver Price Today: तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितियों के कारण सोने और चांदी की कीमतों में भारी देखने को मिली है। स्पॉट गोल्ड का रेट इस हफ्ते 1.5 प्रतिशत तक लुढ़क गया। वहीं, चांदी का दाम 4 प्रतिशत नीचे चला आया। इस गिरावट के पीछे की वजह से अमेरिका और ईरान में फिर से बढ़ता तनाव है। जिसकी वजह से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना एक बार फिर से बढ़ गई है। बता दें, एमसीएक्स गोल्ड का रेट 143500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आकर बंद हुआ है। वहीं, चांदी का रेट 2.23 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। यह भी पढ़ें- SBI, HDFC, PNB बैंक आज खुले हैं या बंद? फटाफट कर लें चेकबुलियंस मार्केट में क्या है रेट (Gold Rates Today) इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार कल यानी 10 जुलाई को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 14...