नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- Gold Silver Price Today: आज यानी शुक्रवार सुबह एमसीएक्स पर सोने के भाव जहां गिर गए, वहीं चांदी के रेट में बढ़त दर्ज की गई। ईरान-अमेरिका शांति समझौते की संभावनाओं का असर बाजार पर दिखा। MCX पर सोना सुबह 9:05 बजे 0.04% की गिरावट के साथ Rs.1,53,086 प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि, चांदी के रेट में 0.34% की तेजी दर्ज की गई और यह Rs.2,49,469 प्रति किलो पर पहुंच गया। दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में सोना लगातार चौथे हफ्ते मुनाफे में है। ईरान-अमेरिका शांति समझौते की उम्मीदों और महंगाई घटने के संकेतों से सोने को मजबूती मिल रही है। सिंगापुर में आज सुबह स्पॉट गोल्ड 0.1% की तेजी के साथ $4,796.05 प्रति औंस पर था जबकि, सिल्वर 0.5% की बढ़त के साथ $78.83 प्रति औंस पर।कमजोर डॉलर सोने पर कैसे डालता है असर ब्लूमबर्ग के मुताबिक अमेरिकी डॉलर ...